हरि आए संग आप हमारै। कहा करू वृंदावन जाई,गंगा जमुना च्यौई नहाई,जु जई संग फिरत अगारै पिछारै। देखू क्यौई चित्रपट इनके,कल्पना कोरी करू क्यू दिनमै,जोई सन्मुख आप बैठे मुस्कारै। लगा काजल इत्र भरू क्यू भेषा,धारी गेरूआ लऊ क्यू वेशा,जई ऐसोई आप लए अपनारै। सोच विचार करू किस कारण,लोक लिहाज करू क्यू धारण,जानू आप भए "प्यारी" के प्यारै
सैय्या,मौसो रूठन ना खेलौ खेल। भयी जो भयी देओ बात बिसारौ,गैय्या !जानि निजकी जु टेरौ टेर। पीर बढी जाय पल छिन भारी,बैय्या! गहि अंक लगा करौ मेल। बीरा लाई बस अधर भरौ रस,छैय्या!निज तन की ढपौ ढुरि देह। बहोत हुआ चलौ मान तजि दौ,दैय्या!"प्यारी" का सौ यौ सीख्यौ बैर।
राधै करूणामयी जु कृपा कीजिए,चित्त चौप टहल की मेरे दीजिए। दासी बैठी है कबतै तेरे द्वार पै,नेक बिनती या दासी की सुन लीजिए। गयौ जनम विरथ ना मरण भी जए,स्वास अंतिम सौ पहलै बचा लीजिए। लोक लज्जा विषय विष विरह व्यर्थ के,इन सबकू जगह निज चरण दीजिए। निज चरणौ की ना दासो की दासी कर,रस प्यारी पिपासा बढा दीजिए। कहै अंतिम यही "प्यारी" कर जोरि कै,जु कछु करिकै किशोरी बुला लीजिए। .....जु कछु करिकै किशोरी बुला लिजिए।।।
ना जाने क्यूँ हमेशा ,ये रास्तै हमे आजमाते है हम किधर से भी गुजरे,फिर वही लौट आते है। मौहब्बत है शायद,इन तन्हा राहो को भी हमसे हर कोई कहाँ भला"प्यारी",इनसे गुजर पाते है। क्या समझेगा कोई,टीस उस दिल की कभी ही अश्क जिसके निकलने के पहले ही,सूख जाते है। वक्त देते ही नही अब,हम खुद को उनके जितना क्या हुआ?क्या है?क्या होगा?,जो सोच पाते है।
चल सखी पुनि पिय की नगरी। या जग कोऊ न मीत हमारौ,नातै ना बोझ गठरी। ना सौहै नैन इन कोऊ बिचारौ,आनि पिय मग तक-री। वा दिनु सौ सिंगार बिसारी,जासौ तुव गयै तज-ही। ह्यौ बैठि आजु बाँह पसारि,गहौ लहौ "प्यारी" संग सगरी।