मेरी आखिरी तम्मना सरकार बस यही है
मेरी आखिरी तमन्ना,सरकार बस यही है
वो बाहो मे तेरी निकले,जो साँस आखिरी है |
जीते जी हो किसी का,हो मरने पे हक तुम्हारा
मेरी साँस साँस मे अब,दरकार बस यही है |
रूखसत हो जब जहाँ से,औढे कफन से तुमको
हो बाँहो का हार तेरी,अरदास बस यही है |
छूकर लबो को निकले,मेरी आखिरी सदा सा
हो नाम तेरा ही वो,जो अल्फाज आखिरी है.........
Comments
Post a Comment