खो गए कहाँ

खो गये कहां ????
.
सब खो गये कहां????
.
सपने अपने वो जो तुमसे भरे
जग में रहकर भी जग से परे
खो गये कहां???
अब खो गये कहां???
.

रातें बाते जो करके कटती
पल-भर को भी ना जो नजर हटती
खो गये कहां???
पल खो गये कहां???
.
हर मर्ज की मेरे एक ही दवा
है पर वो अब बतला दो कहां
खो गये कहां??
वो खो गये कहां????
.
"प्यारी" बारी अब क्यू छुपते
क्यू बात बढ़ा चलते रुकते
ले चलो वहां????
बस तुम हो जहां
.
.
प्यारे....ले चलो वहां....
बस.......
तुम हो......
... जहां....

Comments

Popular posts from this blog

हरि आए संग

कहा प्राणन

तुव बिन पिया