किस बात पर आखिर

किस बात पर आखिर तुमने हमको ऐसी कहानी दी....
भू से भारी जीवन उस पर जीने की सौह(कसम) तुम्हारी ही...
...
सुनो क्या हो जाता हम भी जो गर होते तेरे,
तेरी होने की चाहत क्या हमने कुछ ऐसी भारी की.....
.....
तुम हो मेरे बस हो मेरे चाहा हमने ऐसा भी नही
जीना मरना होकर तेरी बस इतनी चाह बेचारी थी.......
......
है कसूर हमारा भी कुछ क्या तुमही आकर बतलाओ ना
तेरी एक छबी ने ही प्यारे यूं दशा खराब हमारी की.......
.......
अब आओ आकर खुद देखो जैसे भी जो कुछ है करना
कैसे भी कुछ भी करके हो बस करो रिहाई"प्यारी" की......

Comments

Popular posts from this blog

हरि आए संग

कहा प्राणन

तुव बिन पिया