तुम याद आते हो कितने

तुम याद आते हो कितने,यादों से ही ये पूछो जरा....
......
साँसो से पहले आते तुम,जीवन मेरा कहलाते तुम
ना मानो सच जो बात मेरी,लगकै सीने से सुन लो जरा....
.....
अंतरमन चाहो तो पढ़ लेना,कुछ ओर मिले तो तज देना
बाहर की जाने बाहर के,भीतर तो बस तुमसे है भरा....
....
कैसी भी कुछ भी हो बाते,छुपते खुलते तुम ही आते
ना यादे तेरी हो जिसमें,उन बातों से मतलब भी क्या....
......
शब्दों में कैसे जाए कही,तेरी मेरी है जो प्रीत रही
आँखो से आँखो की दिल कहता,अल्फाजो की भी दूरी कँहा..
.....
जब तुम आओ मैं ना होउ,फरियाद ना हो ना ही रोउ
आ जाओ बार इक ऐसे भी,बाकी ना रहे कही"प्यारी" जरा.....
.....
तुम याद आते हो कितने.....

Comments

Popular posts from this blog

हरि आए संग

कहा प्राणन

तुव बिन पिया