बात कहूँ का सांवरिया की
बात कहूं का सांवरियाँ की, सांवरियाँ की,मौरे पिया की।
मछरी से नैनन बड़े मतवारे,कहू का नैनन काजरिया की,काजरिया की,मौरे पिया की।
अधर रसीलै कहू कैसे न्यारै,पीक रचै रस बिडलिया की,बिडलिया की,मौरे पिया की।
कहि नही जाए मोतियन माला,कर ककंण पद पायलिया की,पायलिया की ,मौरे पिया की।
छबी ऐसी प्यारी दरशन दीजौ, बिनती सुनौ "प्यारी" बाँवरिया की,बाँवरिया की,मौरे पिया की।
Comments
Post a Comment